#UPBoardResult: एक्सिस एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, डायरेक्टर बोले छात्रों ने संस्था का नाम रोशन किया...

उत्तर प्रदेश के बोर्ड एक्जाम में एक्सिस एकेडमी का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। डायरेक्टर बोले छात्रों ने संस्था का नाम रोशन किया है।

#UPBoardResult: एक्सिस एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, डायरेक्टर बोले छात्रों ने संस्था का नाम रोशन किया...

वाराणसी,भदैनी मिरर।  दुर्गाकुण्ड कबीर नगर स्थित एक्सिस एकेडमी में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के छात्रों का 10वीं और 12वी का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। संस्था के संचालक इकराम जाफरी ने सभी उत्तीर्ण छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया की परीक्षा में मानवेन्द्र राय ने 96% अंकों के साथ संस्था में टॉप किया, जबकि शुभान्क सर्राफ 94.80% अंकों के साथ दूसरे और शिवम् कुमार सिंह 94.60% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

अन्य विद्यार्थियों में मोहित केशरी ने 94.20% अंक, आदित्य गुप्ता के 94% अंक, हर्ष शुक्ला ने 93.60% अंक, चन्दन सिंह यादव ने 92.80% अंक, पवन पाण्डेय ने 92.80% अंक, सर्वेश कुमार ने  92.40% अंक, दिव्यांश शर्मा ने 92.40% अंक, आराध्या गुप्ता ने 92% अंक, नीरज कुमार ने 92% अंक, फरीदा खातून ने 91.80% अंक, नवनीत निखर ने  91.40% अंक, आर्यन केशरी ने 91.40% अंक, दीपाँशू शेखर ने 91.40% अंक, तुषार दास ने 91.20% अंक, दीपक सिंह ने 91.20% अंक, मो० रईस ने 91.20% अंक, अब्दुल राजिक ने 91% अंक, रोमित देव पाण्डेय, श्वेता सिंह, तथा मनु पाठक ने ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्था का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।