2 चरणों में होगा UP निकाय चुनाव: तारीखों का हुआ एलान, जाने आपके जनपद में कब पड़ेगा वोट...

यूपी निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रदेश भर में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 9 मंडलों और दूसरे में भी 9 मंडलों में वोटिंग होगी.

2 चरणों में होगा UP निकाय चुनाव: तारीखों का हुआ एलान, जाने आपके जनपद में कब पड़ेगा वोट...

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने पत्रकारवार्ता कर बताया यूपी में 2 चरणों में होंगे निकाय चुनाव. 4 मई को प्रथम चरण और 11 मई को द्वितीय चरण में होगा मतदान. 13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना होगी. प्रथम चरण में 9 मंडलों में होगा मतदान.

प्रदेश में 11 मई को दूसरे चरण का  मतदान होगा. दूसरे चरण में भी 9 मंडलों में होगी वोटिंग. मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर में 11 मई को वोटिंग होगी.

प्रथम चरण के वोटिंग -
  1. सहारनपुर मंडल: शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर
  2. मुरादाबाद मंडल: बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल
  3. आगरा मंडल : आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
  4. झांसी मंडल: झांसी, जालौन, ललितपुर 
  5. प्रयागराज मंडल : कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
  6. लखनऊ मंडल : उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
  7. देवीपाटन मंडल: गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
  8. गोरखपुर मंडल : गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर
  9. वाराणसी मंडल : गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

द्वितीय चरण में होने वाले जनपद

  1. मेरठ मंडल :  मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
  2. बरेली मंडल: बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
  3. अलीगढ़ मंडल : हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
  4. कानपुर मंडल : कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात
  5. चित्रकूट मंडल: हमीरपुर, चित्रकूट,  महोबा, बांदा
  6. अयोध्या मंडल: अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
  7. बस्ती मंडल: बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर
  8. आजमगढ़ मंडल: आजमगढ़, मऊ, बलिया
  9. मिर्जापुर मंडल: मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र