रविन्द्र जायसवाल पर दोबारा जताया गया भरोसा, जाने क्या है इनकी खासियत...

Trust re-expressed in Ravindra Jaiswal, know what is his specialty. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शहर उत्तरी से विधायक रविंद्र जायसवाल पर दोबारा भरोसा जताया है. उन्होंने योगी 2.0 में भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में शपथ लिए है.

रविन्द्र जायसवाल पर दोबारा जताया गया भरोसा, जाने क्या है इनकी खासियत...
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शपथ लेते रविंद्र जायसवाल।

वाराणसी, भदैनी मिरर। शीर्ष नेतृत्व ने वाराणसी के शहर उत्तरी से जीत की हैट्रिक लगाने वाले रवींद्र जायसवाल (55) पर दोबारा भरोसा जताया है। उन्हें फिर राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया है। मूल रूप से खोजवां भेलूपुर के निवासी रवींद्र लॉ और एम.काम. है। भाजपा से राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले रवींद्र के पिता और परिजन आरएसएस के सक्रिय पदाधिकारी रहे है। 

परिवार में पत्नी अंजू जायसवाल, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पेशे से अधिवक्ता, कालेज और होटल संचालक रविन्द्र विधायक का वेतन नही लेते। रवींद्र जायसवाल की वैश्य बिरादरी और व्यापारियों के बीच अच्छी पकड़ देख कर उनका राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का ओहदा बरकरार रखा गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लक्ष्य कर ये फैसला लिया गया।