युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल...

The young man gave his life by hanging the wife s weeping bad conditionयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल...

वाराणसी,भदैनी मिरर। चितईपुर थाना अंतर्गत विश्वकर्मा नगर कॉलोनी में  विवेक प्रकाश सिंह नामक 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा की । सोमवार जब काफी देर तक विवेक नहीं उठे तो पत्नी जूही सिंह ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जबाब नहीं मिला। जब बगल के खिड़की से देखा तो विवेक का शव दरवाजे के ऊपर लगे लोहे की एंगल से गमच्छा के सहारे लटका दिखाई पड़ा। पत्नी जूही ने तत्काल कंट्रोल रूम और परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। 

 पत्नी जूही ने पुलिस को बताया कि विवेक प्रतिदिन शराब पीते थे। इसके बाद अलग वाले कमरे सोते थे। रविवार की रात 10 बजे खाना खाने के बाद गेस्ट रूम में सोने के लिए चले गये और सुबह उनका देखा तो शव गमछे के सहारे लटकता मिला  मृतक का तीन साल का बेटा है। विवेक रोहनिया के करसड़ा में सुअर पालन केंद्र  चलाता था।

यह भी बताया जा रहा की मृतक के पिता विद्युत प्रकाश सिंह महाराजगंज में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते है। विद्युत प्रकाश सिंह मूल रूप से मिर्जापुर के जमालपुर का रहने वाले है। 10 साल पहले विश्वकर्मा नगर में घर बनवाकर पत्नी बेटे बहु के साथ रहते थे। विवेक की शादी 5 साल पहले हुई थी।विवेक के जान देने के कारण का कुछ भी पता नही चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है।