नगर में शोक सभा का आयोजन कर सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

गांधी पार्क परिसर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

नगर में शोक सभा का आयोजन कर सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

चकिया- धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के सोमवार की सुबह अचानक निधन हो जाने के बाद पूरे देश में शोक की लहर छाई हुई है।और समाजवादी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों एवं नेताजी के चहेतों के दुख की घड़ी है। वहीं लगातार जगह-जगह पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

उसी क्रम में नगर के गांधी पार्क परिसर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अपने नेता को खोने के बाद सपाइयों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधाकर कुशवाहा, प्रीतम बागी, सदर मुस्ताक अहमद खान, मुख्तार अहमद, सुजीत कन्नौजिया, रामकृत एडवोकेट, अनिल सोनकर, अजय कुमार गुप्त, रमेश गुप्ता, दशरथ चंद सोनकर, काशी जायसवाल, त्रिभुवन जायसवाल, लड्डू खां, रहमत खान, खालिद कमर, तनवीर खान प्रवीण यादव, बृजेश यादव, ईशान गुप्ता, विष्णु जायसवाल, अवनीश, सुमन सहित तमाम  समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय