ट्रांसजेंडर भी अब आसानी से बनवा सकेंगे अपना पहचान पत्र, भारत सरकार ने जारी किया यह पोर्टल...

इस संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों को अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। हमेशा से ही उभयलिंगी व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है।

ट्रांसजेंडर भी अब आसानी से बनवा सकेंगे अपना पहचान पत्र, भारत सरकार ने जारी किया यह पोर्टल...

वाराणसी/भदैनी मिरर।  ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अब समाज मे अपनी पहचान के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए भारत सरकार ने पोर्टल तैयार किया है। जिससे आसानी से उनका पहचान पत्र बनाया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए पोर्टल से उनके अधिकारों की रक्षा तथा सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें आसानी से मिल सकेगा। 

इस संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों को अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। हमेशा से ही उभयलिंगी व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। अब उभयलिंगी व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए व उनका पहचान पत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल Transgender.dosje.gov.in/Admin तैयार किया गया है। उभयलिंगी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं। प्रमाण पत्र निर्गत होने के पश्चात स्वयं ही डाउनलोड कर सकते हैं। पोर्टल जारी करने का उद्देश्य शासन प्रशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है। पोर्टल पर उभयलिंगी व्यक्ति आवेदन की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।