प्रह्लादघाट के PG संचालक पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस को दी तहरीर...

आदमपुर पुलिस चौकी पर एक पीजी संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक छात्रा ने तहरीर दी है।

प्रह्लादघाट के PG संचालक पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस को दी तहरीर...

वाराणसी,भदैनी मिरर। आदमपुर पुलिस चौकी पर एक पीजी संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक छात्रा ने तहरीर दी है। छात्रा ने बताया कि मैं प्रहलाद घाट इलाके में मनीष अग्रहरि के पीजी में रहती हूं। यहां अन्य लड़कियां भी रहती हैं। छात्रा का आरोप है कि वह बुधवार की सुबह 6 बजे अपने रूम में सो रही थी। उसी समय मनीष अग्रहरि उसके रूम में आया और उसके सीने पर हाथ रख दिया। वह उठी तो वह सकपका के वहां भाग गया। छात्रा ने बताया कि पीजी संचालक कल भी उसके रूम में आया था और पूर्व में भी कई लड़कियों के साथ बैड टच कर चुका है।

तहरीर के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संचालक मनीष अग्रहरि को हिरासत में लेकर चौकी ले आयी है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि मनीष अवैध रूप से गर्ल्स हॉस्टल का संचालन कर रहा है। 

चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पीजी संचालक को हिरासत में लिया गया है और उसे थाने ले जाया गया। आरोप के अनुसार पूछ्ताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।