चंदौली-जिले में आयोजित हुई रबी उत्पादकता गोष्ठी, स्टाल पर उन्नत प्रजाति का लौकी देख डीएम ईशा दुहन ने जताया आश्चर्य, बोली, इससे हप्ते भर का काम चल जाएगा

स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बुधवार को कृषि विभाग के द्वारा रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चंदौली-जिले में आयोजित हुई रबी उत्पादकता गोष्ठी, स्टाल पर उन्नत प्रजाति का लौकी देख डीएम ईशा दुहन ने जताया आश्चर्य, बोली, इससे हप्ते भर का काम चल जाएगा

चंदौली-स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बुधवार को कृषि विभाग के द्वारा रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ईशा दुहन ने मुख्य रूप से किया। इसके बाद परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों के स्टाल पर उन्नत प्रजाति की लौकी देख आश्चर्य जताया। बोली, इससे हप्तेभर का काम चल जाएगा।

आपको बता दें कि किसानों के फसल की पैदावार बढ़ाने, आधूनिक खेती, कृषि यंत्रों के प्रयोग, उन्नत बीज सहित कई अन्य जानकारियों को साझा करने के लिए रबी उत्पादता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके किसानों ने भी अफसरों के सामने अपनी परेशानियों को साझा किया। सिकठा के किसान रतन सिंह ने गोष्ठी में बिजली विभाग, सिंचाई, बंधी प्रखंड और लघुडाल विभाग के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिती का मुद्दा उठाया। उन्होने कहा कि जिले के किसानों के सामने पराली निस्तारण की समस्या है। ऐसे में विभागीय अफसर पराली निस्तारण के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करें।

समिति से खाद नहीं मिलने का उठाया मुद्दा
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि सहकारी समितियों पर पहले चेक के माध्यम से खाद मिलती ‌थी। लेकिन अब समितियों पर चेक की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। जिसके चलते किसानों को नकद खाद लेना पड़ता था। अफसरों ने उन्हे बताया कि समिति पर अधिक ऋण होने के चलते चेक की व्यवस्था बंद है। वसूली प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुरानी व्यवस्था बहाल होगी। डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके साथ है। किसी प्रकार की दिक्कतों दूर किया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे, कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार, डीप्टी आरएमओ सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय