प्लास्टिक कचरा का सही प्रबंधन जलीय स्त्रोतों को करता है प्रभावित: चांदनी राय

Proper management of plastic waste affects water resources Chandni Raiप्लास्टिक कचरा का सही प्रबंधन जलीय स्त्रोतों को करता है प्रभावित: चांदनी राय

प्लास्टिक कचरा का सही प्रबंधन जलीय स्त्रोतों को करता है प्रभावित: चांदनी राय

वाराणसी, भदैनी मिरर I पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, पर्यावरण मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार तथा जी आई जेड इण्डिया के सहयोग से लक्ष्य ए सोसाइटी फार सोशल एण्ड एनवायरनमेंटल डवलपमेंट द्वारा स्वच्छता अभियान टोडरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर चलाया गया I जिसमें महिलाओं ने स्वच्छता का जिम्मा उठाया और आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई कर स्वच्छता तथा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन का सन्देश दिया I

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर चांदनी राय ने स्वच्छता अभियान के बाद महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टि से प्लास्टिक कचरा का सही प्रबन्धन अति महत्वपूर्ण है और यदि प्लास्टिक का सही प्रकार से निस्तारण नहीं किया जाता तो यह हमारे जलीय स्त्रोतों तक पहुँच जाता है और नदियों के जलीय जीवन को प्रभावित करता है I

 अंत मे डॉक्टर नंद किशोर ने प्लास्टिक प्रबंधन पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्य संस्था के तरफ से अंगद कुमार द्विवेदी, मनीष कुमार, राजेश सरोज, राम सिंह वर्मा, मोइन खान, विशाल सिंह इत्यादि रहे।