प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, जाने उनके बारें में...

प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, जाने उनके बारें में...

वाराणसी,भदैनी मिरर। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को कुलपति मिल गया। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अगले तीन साल के लिए प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी को नियुक्त किया है। प्रोफेसर त्रिपाठी श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (नई दिल्ली) में सर्वदर्शन विभाग में प्रोफेसर हैं। 

गौरतलब है कि संस्कृत विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो गया था, जिसके बाद आलोक राय को विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। प्रोफेसर हररेराम त्रिपाठी अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। प्रो. हरेराम त्रिपाठी विश्वविद्यालय के 35वें कुलपति होंगे। 


कुशीनगर के निवासी प्रो. त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा देवरिया में हुई। वर्ष 1986 में वह संस्कत पढ़ने वाराणसी चले आए। रामाचार्य संविवि से उत्तर मध्यमा की परीक्षा उत्तीर्ण की। शास्त्री, आचार्य व पीएचडी की पढ़ाई संस्कृत विश्वविद्यालय से की। प्रो. त्रिपाठी अब तक 30 से अधिक ग्रंथों का संपादन कर चुके हैं।