NEET Paper Leaked: नीट मामले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा, बोलीं- साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा...

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है. प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा चौड़ा ट्वीट कर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है.

NEET Paper Leaked: नीट मामले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा, बोलीं- साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा...

NEET Paper Leaked : नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है. प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा चौड़ा ट्वीट कर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है.

जानें प्रियंका ने क्या लिखा...

उन्होंने लिखा कि देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं. इसके आगे उन्होंने हाल के दिनों में लीक हुए पेपर का जिक्र करते हुए भी मोदी सरकार को घेरा. प्रियंका ने लिखा, "NEET-UG पेपर लीक,  NEET पीजी पेपर रद्द, यूजीसी नेट परीक्षा रद्द और फिर सीएसआईआर NET रद्द.... आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है."

लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफिया-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है. लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है. हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती है. 

NEET-UG :- पेपर लीक
NEET-PG :- रद्द
UGC-NET :- रद्द
CSIR-NET :- रद्द

आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है. हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती.

आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है. देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं.