VIDEO चुनावी रैप सांग से सियासत गरमाई: अब नेहा राठौर ने गाया- रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा... का हो भैया, का हो बहनी इहे राम राज बा...

Politics heats up with VIDEO election rap song: Now Neha Rathore sang- Rape apharan neta ji k jahir mijaj ba. Ka ho bhaiya ka ho bahini ehe raam raaj ba. नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' पार्ट 2 गाकर हंगामा खड़ा कर दिया है।

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच  भोजपुरिया गीत की जंग छिड़ गई है। इसकी शुरुआत हुई भोजपुरी के स्टार और गोरखपुर के सांसद रविकिशन के 'यूपी में सब बा' रैप सॉन्ग के बाद। कुछ ही घंटों बाद मूल रुप से कैमूर की रहने वाले भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने '...यूपी में का बा' रैप सांग से जबाब दाग दिया। नेहा राठौर के 'यूपी में का बा-पार्ट 1' इतनी तेजी से वायरल हुआ कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी ट्वीट कर जबाव देना पड़ा, अब नेहा ने रविकिशन के 'यूपी में ई बा' सांग का जबाब 'यूपी में का बा, पार्ट-2' से दिया है। 

नेहा सिंह राठौर के पहले पार्ट '.. यूपी में का बा' के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की नोक-झोंक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा को भी 22 जनवरी को जबाब देना पड़ा था। उन्होंने भी भोजपुरी में ट्वीट करते हुए कहा लिखा-
 'यूपी में ई बा, किसान को छह हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा, सब गुंडन को बुखार बा, ई बा…अरे भैया यूपी में ई बा। अनुशासित सरकार बा, निर्णय सब धुंआधार बा, दंगाइन की संपत्ति पे, बुलडोजर से प्रहार बा, ई बा… अरे यूपी में ई बा। घर-घर मा पहुंचे सिलेंडर, अपराधी खुद करे सरेंडर, शौचालय घर-घर बनवाए, वैक्सीन भी मुफ्त लगाए, ई बा..अरे यूपी में ई बा। योगीजी के बस यूपी के विकास से मतलब बा, अब यूपी में सब बा, सड़क कड़क बा, बड़ी चकाचक बा, काशी कॉरिडोर बा, अयोध्या का हिलोर बा, न दंगा व्यवधान बा, सब कही…सम्मान बा, अरे यू पी में ई बा।'

अब 'ई बा का जबाब

भाजपा के 'यूपी में ई बा' गीत का जवाब नेहा ने 'यूपी में का बा पार्ट-2' गीत से किस प्रकार दिया है? इसके बोल कुछ इस तरह हैं… खेती के पूंजी जर गइलें, गन्ना सब संढ़वां चर गइलें, भर सिवाने हुल-हुल भईंसा लेखे दांत बा... यूपी में का बा... कुल के दीपक हर दल में ह ऐसन कारामत बा...नेता नगरी के असली चिट्ठा अबकी खुलत जात बा... रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा... का हो भैया, का हो बहनी इहे राम राज बा... होटल से खाना मंगवा के घुरहू घरे खाले, घुरहू के पसीना महकत रहे कहे में ना जला ले.... यूपी में का बा।
रवि लाए थे 'जे कब्बो न रहल अब बा, यूपी में सब बा...'। 
नेहा इस रैप सांग से यूपी में रेप, अपहरण, रामराज्य जैसे विषयों पर तंज कसा है। नेताओं के परिवारवाद पर भी नेहा ने इस बार निशाना साधा है। यूपी में सब बा गीत लेकर आए सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का नाम लिए बिना व्यंग्य किया है कि गरीबों का पसीना महकता है।

बिन नाम लिए रविकिशन पर भी तंज

बता दें, रवि किशन के इस रैप सांग का इस्तेमाल यूपी चुनाव प्रचार के लिए हो रहा है। रवि किशन भगवा धारण किए हुए अपने अंदाज में 'हर-हर महादेव' ही करते नजरआ रहे थे। गीत के बोल थे- जे कब्बो न रहल अब बा, यूपी में सब बा। इस गीत में अयोध्या राम मंदिर और काशी कॉरिडोर से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, फर्टिलाइजर, गोरखपुर एम्स जैसी उपलब्धियों का जिक्र था। माफिया के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों को राशन जैसी सरकारी योजनाओं को बताया जा रहा है। इस गाने को लेकर रवि किशन ने गोरखपुर में कहा था कि आप सभी लोगों के बीच लेकर के आ रहा हूं, विकास और जीत का गीत। इसमें विश्वास है, भावनाएं है, विचार है, इतिहास है, सपने है। भाजपा और योगी महाराज के जोरदार समर्थन के खातिर..! उत्तर परदेश में चुनाव अइले पास.. जनता नेता जी से पूछिहअ केने बड़ुए विकास..?

आखिर विकास कहां बा...
रवि के रैप सांग के जवाब में नेहा के गीत के शब्दबाणों के बारे में बताते हैं। नेहा ने गाया था, 'उत्तर परदेश में चुनाव अइले पास... जनता नेताजी से पूछिहअ केने बड़ुए विकास..?' उन्होंने दुष्कर्म पर भी सवाल उठाया था। पूछा था कि न्याय होई कहिया? 'देह नोचवन के बाटे खदिए में बास... जनता नेता जी से पूछिहें केने बड़ुए विकास?' 'उत्तरप्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया में 24 घंटा बिजुरी के आस तकास...जनता नेता जी से पूछिहें , केने बड़ुए विकास...'। 'साइकिल पे टोटी लेकर चोरवा पड़इले.. गाजीपुर के रोडवा पे खड़े औंधइले...।' कुल मिलाकर इस गीत को देखा जाए तो नेहा यही कह रही हैं कि जनता इस बार नेताजी से पूछिएगा आखिर विकास कहां बा।