BHU में सम्मानित हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बोलीं- परिवार में सम्मान पाकर आह्लादित हूँ...

Padmashree Malini Awasthi honored in BHU said I am happy to get respect in the family. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी. कार्यक्रम में बोलीं परिवार में सम्मान पाकर आह्लादित हूँ.

BHU में सम्मानित हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बोलीं- परिवार में सम्मान पाकर आह्लादित हूँ...

वाराणसी,भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सामाजिक विज्ञान संकाय के समता भवन के अमृत महोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण सम्मान व उनकी पत्नी ख्यात गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को भारतीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। हालांकि इस सम्मान समारोह में अवनीश अवस्थी नहीं आ सके।

सम्मान समारोह में पहुंची ख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि मैं भी बीएचयू का हिस्सा हूँ, और बीएचयू के लोग हमारे परिवार के हिस्सा है। अपने परिवार में सम्मान पाकर मैं आह्लादित हूँ। परिवार में तो हम सम्मान देते है लेकिन यह एक ऐसा सम्मान है ऐसे व्यक्तिव और स्मृति में है उनके नाम से है जिनके जीवन का पल-पल अंत्योदय, भारतीय संस्कृति, देश, समाजिक जीवन और भारत के गांव के लिए समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक संयोग है कि हम दोनों पति-पत्नी दोनों को यह सम्मान दिया गया। मगर ऐसा संयोग नही बन पाया कि हम दोनों यहां साथ आ पाए।