ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार अपने पैसे से मना रही महाराजा सुहेलदेव की जयंती यह सुभासपा की उपलब्धि

ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार अपने पैसे से मना रही महाराजा सुहेलदेव की जयंती यह सुभासपा की उपलब्धि

वाराणसी, भदैनी मिरर। सत्ता में बैठे लोग इतिहास बदलने में लगे है, लेकिन सुभासपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है कि आज सरकार अपने पैसे से महाराजा सुहेलदेव की जयंती मना रही है। महाराजा सुहेलदेव के समय में समता, एकता, स्वतंत्रता और न्याय था आज उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर सारनाथ में उनकी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण करने के बाद कही। 

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार के इशारे पर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के इतिहास को और शौर्य को क्षत्रिय बनाने का फिर से प्रयास है, लेकिन हम बुधवार 17 फरवरी को मुंगारी में भागीदारी संकल्प मोर्चा के माध्यम से इतिहास उजागर करने का कार्य किया जाएगा।  इस दौरान मुख्य रूप से अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर , प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, रमेश राजभर, जागेश्वर राजभर, नित्यानंद पांडेय, सुमित राजभर, दसरथ राजभर , अमित कमांडर, आदि लोग रहे।