महाराज सुहेलदेव को माल्यापर्ण कर बोले मंत्री रविंद्र जायसवाल जनमानस में रचा बसा है योगदान...

महाराज सुहेलदेव को माल्यापर्ण कर बोले मंत्री रविंद्र जायसवाल जनमानस में रचा बसा है योगदान...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर पीएसी बैंड बाजा के साथ माल्यार्पण किया।


इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महापुरुषों की प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ा रहा है। भारत और भारतीयता की भावना मजबूत हो रही है। महाराज सुहेलदेव ने भी भारत और भारतीय संस्कृति को मजबूत किया। वह वीर पुरुष थे। उनसे आज के नौजवान पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जैसे महापुरुष कि देश के प्रति समाज के प्रति योगदान लोक कथाओं में ही नहीं बल्कि जनमानस में रचा बसा है। खेद का विषय है कि इन महापुरुषों को अब तक जो स्थान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका है, किंतु अब ऐसे महापुरुषों को महत्त्व भी मिल रहा है और उनसे प्रेरणा लेकर देश आगे भी बढ़ रहा है। आज का भारत सुधर रहा है हम अपनी गलतियों को सुधार रहे हैं और नया इतिहास रच रहे। जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करेंगी और लाभान्वित भी होगी।