BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, JP Nadda करेंगे उद्घाटन, CM Yogi के पहुंचने की उम्मीद...

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, JP Nadda करेंगे उद्घाटन, CM Yogi के पहुंचने की उम्मीद...

वाराणसी,भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 18 और 19 सितंबर को होगी। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।  उद्धघाटन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वह वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं, समापन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को काशी दौरे पर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

बैठक के संदर्भ में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने बताया कि बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है। उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। शाम छह बजे वर्चुअल माध्यम से वह उपस्थित होंगे। समापन 19 सितंबर को शाम पांच बजे होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व अनुसूचित जाति मोर्चा से जुडे केंद्रीय मंत्री, सांसद व प्रदेश सरकार के मंत्री भाग लेंगे।