10 तस्वीरों में दीपावली: दीपों की आभा से दमक उठी काशी, घर से घाट तक कोना-कोना हुआ रौशन... 

सात वार नौ त्यौहार वाली काशी प्रकाश पर्व के उल्लास में डूबी हुई है। घर से लेकर घाट तक और प्रतिष्ठानों तक दीपों और रंगीन झालरों से नहा चुकी है। जनता ने जमकर दीपावली पर आतिशबाजी की। तस्वीरों में देखें दीपावली की उमंग।

10 तस्वीरों में दीपावली: दीपों की आभा से दमक उठी काशी, घर से घाट तक कोना-कोना हुआ रौशन... 

वाराणसी, भदैनी मिरर। भोले की नगरी काशी प्रकाश पर्व पर दीपों की आभा से दमक उठी। घर-मन्दिर से लेकर काशी का कोना-कोना प्रकाश पर्व के उल्लास से खिलखिला उठा। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। 

बृहस्पतिवार को धन-धान्य, सुख और समृद्धि की कामना से घर की चौखट से गंगा के तट तक दीपमालिकाएं रौशन की गईं। शाम होते ही पूरा शहर दीयों और रंगबिरंगी झालरों की रौशनी से जगमग हो उठा। रंगीले त्योहार की छटा शहर में देखने को मिली और सुबह से ही बनारसी मन उत्सवी मूड में रहा। इंद्रधनुषी रंगों से चटक रंगोली सजाई गई। वहीं घर की साज-सज्जा को हुई। शिव की नगरी काशी में लक्ष्मी और गणेश की घर-घर आराधना हुई। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अलग-अलग मुहूर्तों में महालक्ष्मी का आह्वान किया गया। पूजा की चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां विराजमान कराई गईं। वरुण के प्रतीक रूप में कलश की  स्थापना  हुई। रिद्धि और सिद्धि के प्रतीक के रूप में दो दीपक जलाए गए।