होलिका और भक्त प्रहलाद की 12 फ़ीट की स्थापित प्रतिमा है चर्चा का विषय...

रंग पर्व होली से एक दिन पूर्व शहरों और गांवों के चौक चौराहों पर सजाई गई होलिका में इन दिनों माता होलिका के साथ प्रह्लाद की प्रतिमा भी रखने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।

होलिका और भक्त प्रहलाद की 12 फ़ीट की स्थापित प्रतिमा है चर्चा का विषय...

वाराणसी, भदैनी मिरर। रंग पर्व होली से एक दिन पूर्व शहरों और गांवों के चौक चौराहों पर सजाई गई होलिका में इन दिनों माता होलिका के साथ प्रह्लाद की प्रतिमा भी रखने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। शहर मेें अधिकतर जगहों पर अब होलिका दहन के समय माता होलिका की प्रतिमा रखी जाती है। इसके लिए मूर्तिकार दिन-रात एक कर ऑर्डर पूरा करने में जुट जाते हैं। 

यहां स्थापित है 12 फिट की प्रतिमा

पहले की तुलना में लोग अब अधिकतर स्थानों पर होलिका दहन में माता होलिका व भक्त प्रह्लाद की मूर्ति रखकर होलिका सजाई जा रही है। यह परंपरा भी तेजी से बढ़ रहा है। काशी में इसका खास नजारा देखने को मिलता है जैसे पियरी चौराहा, कज्जाकपुरा चौराहा, भैसासुर चैराहा, पीलीकोठी, हनुमान, फाटक तिराहे पर माता होलिका के साथ भक्त प्रहलाद की प्रतिमा भी देखी जा रही है। तो वही नरहरीपुरा ईश्वरगंगी क्षेत्र में होलिका भक्त प्रहलाद की 12 फ़ीट विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।