खुशी की उड़ान संस्था द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, लोगों को किया गया जागरूक...

सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान द्वारा शुक्रवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खुशी की उड़ान संस्था द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, लोगों को किया गया जागरूक...

पीडीडीयू नगर, भदैनी मिरर। स्थानीय पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान द्वारा शुक्रवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया गया।

जिसमें दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित किया गया है।जिसमें की मुख्य रूप से 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा एवं 1098 चाइल्ड लाइन है। जिस पर संपर्क कर महिलाएं मदद ले सकती हैं। इसके साथ-साथ बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना "बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ" जैसी अनेक योजनाएं चल रही हैं जिसके तहत सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। मैंने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। पहले जहां बेटियों के पैदा होने पर भी उन्हें बाल विवाह जैसी कुप्रथा में झोंक दिया जाता था, वहीं आज बेटी होने पर लोग गर्व करते हैं।

वही खुशी की उड़ान संस्था के संस्थापक आचार्य का दुबे ने कहा कि एक पुरुष यदि पढ़े तो उसकी पढ़ाई सिर्फ उसी के काम आती है, पर यदि महिला पढ़ी लिखी हो, तो उसकी पढ़ाई पीढ़ियों तक काम आती है। महिला का अनुसरण करके उस परिवार का रहन-सहन खान-पान बातचीत का तरीका बदल जाता है। एवं नई पीढ़ी सौतन की पढ़ाई की ओर अग्रसर हो जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार व समाजसेवी संस्थाओं ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अर्चना, संस्था सचिव विकास गुप्ता, देव जायसवाल,रितिक कुमार, सुदीक्षा, अंकित सिंह, विशाल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।