BLW में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव, सिक्किम के राज्यपाल ने किया उद्घाटन...

बीएलडब्ल्यू स्थित सिनेमा हॉल में जन विकास समिति, स्पेशल अवार्ड फाउंडेशन और ब्रदर हुड के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया।

BLW में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव, सिक्किम के राज्यपाल ने किया उद्घाटन...

वाराणसी,भदैनी मिरर। बीएलडब्ल्यू स्थित सिनेमा हॉल में जन विकास समिति, स्पेशल अवार्ड फाउंडेशन और ब्रदर हुड के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।  इसके बाद राज्यपाल को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मंगला कपूर ने की। इस अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि हम सबके लिए यह कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादाई है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जिन्हें पहले उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता था, आज उन दिव्यांगों को सम्मान मिल रहा है। इससे समाज के अंदर बहुत ही उत्तम संदेश जा रहा है। ऐसी भावना हर जन जन तक पहुंचे ऐसी शुभकामनाएं है। 

इसके साथ ही डॉक्टर उत्तम ओझा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव है जिसमें 7 फिल्में दिखाई जाएंगी। जो दिव्यांगों को आत्मबल और मनोबल को बढ़ाने में सहायक होंगी। कार्यक्रम में 500 दिव्यांग भाई-बहन हिस्सा लिए। जो उत्तर प्रदेश के सभी राज्य से आए हुए हैं। महोत्सव में दिव्यांगों के जीवन पर वास्तविक फिल्में दिखाई जा रही है। जिससे उनको प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, उत्तम ओझा, चंदन धीमानी उपस्थित रहे।