#Medical Tips : गर्भवस्था के दौरान लापरवाही बन सकती है नुकसान का कारण, बेझिझक महिलाएं लगवाएं कोविड़ का टीका: डॉ आशा

Feel free to get women vaccinated against Kovid Dr Asha Trivediगर्भवस्था के दौरान लापरवाही बन सकती है नुकसान का कारण, बेझिझक महिलाएं लगवाएं कोविड़ का टीका: डॉ आशा

#Medical Tips : गर्भवस्था के दौरान लापरवाही बन सकती है नुकसान का कारण, बेझिझक महिलाएं लगवाएं कोविड़ का टीका: डॉ आशा
प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आशा त्रिवेदी।

वाराणसी, भदैनी मिरर। गर्भवती होने के साथ ही एक महिला का जीवन कई सारी उम्मीदों से भर जाता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि महिलाएं गर्भावस्था खुद की और बच्चे की उचित देखभाल करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आशा त्रिवेदी से गर्भावस्था दौरान महिलाएं खुद को और बच्चे को दूसरी बीमारियों और संक्रमण से कैसे रख सकती हैं सुरक्षित -

गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड टीकाकरण को लेकर कई अफवाह हैं ?

डॉ आशा बताती हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह अप्रूवल दिया है कि गर्भावस्था के दौरान कोविड टीकाकरण कराने से महिलाओं में कोई साइडइफेक्ट नही देखे गए हैं। इसलिए भारत सरकार ने भी गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। गर्भावस्था में महिलाएं बेहिचक कोविड टीकाकरण करा सकती हैं। इससे मां या बच्चे को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हो रही है।सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

डॉ आशा बताती हैं कि कोविड संक्रमण से गर्भवती महिलाओं को बचाव की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसलिए ज्यादा प्रयास करें कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कम जाए। यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से निकलें और मास्क और ग्लब्स जरूर लगाएं। इससे उन्हें और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

गर्भवती महिला खुद अन्य संक्रमणों से भी कैसे बचें?
डॉ आशा बताती हैं कि सबसे अधिक संक्रमण फैलने का डर बदलते मौसम और धूल से होता है। ऐसे में जब भी गर्भवती महिलाएं साफ-सफाई करें तो अपने मुंह और नाक ढंककर रखें। साथ ही  अभी ठंड का मौसम है और इस मौसम में कभी ठंड अधिक है तो कभी कम। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं खुद को पूरी तरह ढंकर्क रखें। स्वेटर और मोजे हर समय पहनकर रखें। गुनगुने पानी का सेवन करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर खुद से कोई दवा न लें अपने नजदीकी चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाएं किस तरह रखें खान-पान का ध्यान

डॉ आशा बताती की गर्भवती महिलाओं की डाइट का प्रसव पर काफी असर होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन ही लेना चाहिए। उन्हें हर दो दो घण्टे पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। साथ ही ठंड के मौसम में सूखे मेवे का और मूंगफली का सेवन करते रहें। ज्वार, बाजरे की रोटी मेथी और सबसे जरूरी गाय के घी का सेवन करते रहें। इनकी तासी गर्म होती है इनका सेवन करते रहने से महिलाओं के शरीर को गर्माहट मिलती रहती है और ठंड से बचाव भी होता है। 

गाय के घी के लिए डॉ आशा बताती हैं की शास्त्रों में भी यह जिक्र है कि गाय के घी का प्रतिदिन सेवन करते रहने से मनुष्य कई बीमारियों से दूर रहता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान गाय के घी का सेवन करने से मां और बच्चे को भी कई बीमारियों से दूर रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

प्रेग्नेंसी प्लान करने की जाने सही उम्र, पीरियड्स में समस्या होने पर तुरन्त लें चिकित्सकीय सलाह...