जिला जज, डीएम व डीआईजी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण, जेल मैन्युअल के हिसाब से कैदियों को सुविधाएं देने के निर्देश

जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, जिलाधिकारी एस.राजलिगम व डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार शाम चार बजे संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

जिला जज, डीएम व डीआईजी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण, जेल मैन्युअल के हिसाब से कैदियों को सुविधाएं देने के निर्देश

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, जिलाधिकारी एस.राजलिगम व डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार शाम चार बजे संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री किसी भी दशा में न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को हर मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनके रहन-सहन, खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जाए। कैदियों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा समय से मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया।