धार्मिक यात्रा पर परिवार संग रविवार को बनारस में रहे DGP, सारनाथ के अलावा मंदिरो में टेका मत्था, चौकन्ना रहा प्रशासन...

DGP stayed in Banaras on Sunday with family on religious visit administration was alertधार्मिक यात्रा पर परिवार संग रविवार को बनारस में रहे DGP, प्रशासन रही चौकन्ना...

धार्मिक यात्रा पर परिवार संग रविवार को बनारस में रहे DGP, सारनाथ के अलावा मंदिरो में टेका मत्था, चौकन्ना रहा प्रशासन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वह सारनाथ पहुंचे। जहाँ उन्होंने सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त काल के कलाकृतियों को देखने के साथ एक-एक अवशेषों के बारे में जानकारी भी हासिल की। धम्मेख स्तूप से अंदर के रास्ते से मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर गए। यहां महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमित्ता नन्द थेरो ने भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा कराई व बौद्ध जीवन काल के बारे में भी बताया।


इसके साथ ही डीजीपी ने पुरातत्व खंडहर परिसर में प्राचीन मूलगंध कुटी विहार, मनौती, धर्मराजिका और धम्मेख स्तूप को देखा। करीब एक घंटे सारनाथ में भ्रमण और भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन करने के बाद रिंग रोड के रास्ते सीधे बड़ा लालपुर टीएफसी गए, यहां हैंड्रीकाफ्ट आदि को देखा।

करीब एक घंटे समय बीताने के बाद सीधे काल भैरव मंदिर गए। बाबा काल भैरव का अष्टकमंत्र से पूजा किया। पंडित रोहित दुबे ने विधिवत पूजा कराया। फिर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गए। यहां विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ धाम का अवलोकन किया। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद संकट मोचन मंदिर और संत रविदास मंदिर भी गए। डीजीपी परिवार के साथ काशी भ्रमण और दर्शन-पूजन करने आए थे। यह जरूर रहा है कि काशी की सुरक्षा को लेकर सभी को अलर्ट रहने को कहा। बता दे की यह डीजीपी का व्यक्तिगत दौरा था।