कांग्रेस के सँघर्ष संजोय वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

कैलेंडर में कांग्रेस द्वारा किये गए सँघर्ष की तस्वीरें अंकित है जिसे वार्ड स्तर पर वितरित किया जाएगा। जिसका मुख्य ध्येय कांग्रेस के सँघर्ष को लोगो तक पहुचाना है।

कांग्रेस के सँघर्ष संजोय वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

वाराणसी/भदैनी मिरर।  कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के सँघर्ष को संजोय वार्षिक कैलेंडर 2021  का बुधवार को संकट मोचन मंदिर के महंत विशम्भरनाथ मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय द्वारा विमोचन किया गया। कैलेंडर में कांग्रेस द्वारा किये गए सँघर्ष की तस्वीरें अंकित है जिसे वार्ड स्तर पर वितरित किया जाएगा। जिसका मुख्य ध्येय कांग्रेस के सँघर्ष को लोगो तक पहुचाना है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ओझा व महानगर कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया ने किया। 


कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर सचिव विकास दुबे, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मीरा तिवारी, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऋतु पाण्डेय, पूनम कुंडू, ऋषभ पाण्डेय,धीरज सोनकर, प्रिंस चौबे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।