Yogi सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूरा हुआ 1 साल, बोले शहर दक्षिणी विधायक - UP में अपराध करने की अपराधी सोच नहीं सकता...

यूपी की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर दक्षिणी के विधायक डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Yogi सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूरा हुआ 1 साल, बोले शहर दक्षिणी विधायक - UP में अपराध करने की अपराधी सोच नहीं सकता...

वाराणसी,भदैनी मिरर। यूपी की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर दक्षिणी के विधायक डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की योगी सरकार ने बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है। काशी आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से वैश्विक मंच पर अपना वैभव बिखेर रही है। विधायक ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का भय मुक्त माहौल बना है। अपराधी अपराध करना तो दूर अपराध करने को सोच भी नहीं सकते। 

प्रदेश कि 30 से 40 फीसदी बढ़ी जीएसटी 

विधायक ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में एक वर्ष में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आये। प्रदेश में 30 से 40 फीसदी जीएसटी बढ़ी। उन्होंने बताया कि वाराणसी शहर सहस्त्र वर्षो से भारत का विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। जनपद का चहॅुमुखी विकास कार्य प्रगति पर है। पिछले 08 वर्षो में जनपद में कुल 1243 परियोजनायें 17822.68 करोड़ की लागत से पूर्ण करायी जा चुकी हैं। वर्तमान  में रू0 50 लाख से अधिक लागत वाली लगभग 364 परियोजनायें रू0 11842.33 करोड़ धनराशि की निर्माणाधीन हैं। 

करोड़ो की योजनाएं हैं गतिमान
डॉ0 तिवारी ने बताया कि अवस्थापना से सम्बन्धित प्रमुख परियोजनाएं  रू0 2884.00 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 19 वाराणसी से औरंगाबाद का 06 लेन चैड़ीकरण कार्य,  रू0 949.00 करोड़ की लागत से वाराणसी रिंग रोड फेज-2 पैकेज-2 संदहा से अलीनगर एन.एच. 19 तक का निर्माण कार्य, रू0 819.00 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी से जौनपुर तक का 04 लेन चैड़ीकरण,  रू0 412.53 करोड़ की लागत से मोहन सराय से कैण्ट तक के मार्ग का 06 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, रू0 269.10 करोड की लागत से वाराणसी भदोही मार्ग लम्बाई 8.6 किमी0 का 04 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, रू0 241.80 करोड़ की लागत से कचहरी से आशापुर होते हुए संदहा तक 04 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, रू0 218.66 करोड़ की लागत से काली माता मंदिर से वाराणसी आजमगढ़ मार्ग तक 04 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं रू0 198.54 करोड़ की लागत से पड़ाव से टेंगरा मोड़ रामनगर तक लम्बाई 6.85 किमी0 के 04 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य गतिमान है। रू0 325.59 करोड़ से शिवपुर फुलवरियां लहरतारा 04 लेन रोड तथा इस पर 02 रेल उपरिगामी सेतुओं 04 स्पेशल एवं 5 सी का निर्माण कार्य गतिमान है। रू0 144.53 करोड़ की लागत से कज्जाकपुरा रेल उपरिगामी सेतु तथा रू0 32.77 करोड़ की लागत से बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल उपरिगामी सेतु का कार्य गतिमान है। 

पर्यटन को मिल रही गति

पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के अन्तर्गत रू0 72.63 करोड़ की लागत से सारनाथ बौद्ध सर्किट का विकास, रू0 39.20 करोड से पंचक्रोसी परिक्रमा यात्रा कंदवा, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर एवं कपिलधारा पड़ाव का विकास, रू0 24.32 करोड़ की लागत से पावन पथ का निर्माण कार्य तथा रू0 27.33 करोड़ की लागत से पुरानी काशी के चेतगंज वार्ड, हबीबपुरा वार्ड, पियरीकला वार्ड व पानदरीबा वार्ड की गलियों के पर्यटन विकास का कार्य प्रमुख रूप से गतिमान है।

गोल्डन कार्ड से लाखों मरीजों का हुआ इलाज 

विधायक ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 506419 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड एवं 144658 मरीजों का इलाज कराया गया। 54411 गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित कराया गया। 78877 बच्चों को टीकाकृत किया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 193132 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया तथा 18421 का इलाज किया गया।  इसी के साथ ही सारनाथ में रू0 6.73 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य पूर्ण कराया गया। रू0 1.36 करोड की लागत से शिवपुर में पी.एच.सी निर्माण का कार्य, रू0 9.19 करोड़ की लागत से जिला औषधि गृह का निर्माण कार्य, रू0 6.08 करोड़ की लागत से 20 उपकेन्द्र भवनों का निर्माण कार्य व रू0 5.92 करोड की लागत से अस्पतालों में शैयया् वृद्धि का कार्य कराया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जहाँ एक ओर अवस्थापना सुविधाओं का विकास तेजी से कराया गया है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षा, श्रम, रोजगार, चिकित्सा आदि सेवा क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे वाराणसी जनपद का विकास नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर रहा है।    


इस दौरान दीनानाथ गुप्ता, अजय सिंह, रामबाबू गुप्ता, रोशनलाल, छोटू सिंह, बैभव विश्वकर्मा, भरत सिंह, अनुराधा सिंह, अजय सेठ व  शंकर प्रसाद सहित 10 लाभार्थियों को ओडीओपी योजना अंतर्गत टूल किट का वितरण किया। इससे पूर्व वाराणसी के सभी आठों विधानसभावार शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक सूचना विभाग से प्रकाशित पुस्तिका का विधिवत विमोचन किया गया।


इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी राम, जिला अध्यक्ष हंसराज शर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।