Big News- शर्मनाक: झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से गैंगरेप, खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुंची

झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ।

Big News- शर्मनाक: झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से गैंगरेप, खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुंची

ठुमका। झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है। महिला दुमका में घूम रही थी। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ वारदात हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट भी की। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इधर मामला बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी उठा। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया। स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है। दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की।

महिला के कपड़े खेत में मिले

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

बाइक चलाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंची

सुबह पुलिस घटनास्थल की पड़ताल करने के लिए पहुंची। पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। उधर, पीड़ित विदेशी महिला खुद बाइक चलाकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जांच के लिए पहुंची। पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई।