रोहनिया में कांग्रेस को बुरी हार, सुनील पटेल को जनता ने जिताया...

Bad defeat for Congress in Rohaniya public won Sunil Patelरोहनिया में कांग्रेस को बुरी हार, सुनील पटेल को जनता ने जिताया...

रोहनिया में कांग्रेस को बुरी हार, सुनील पटेल को जनता ने जिताया...

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया सीट पर एक बार फिर भाजपा- अद (सोनेलाल) के प्रत्याशी सुनील पटेल ने विजय पताखा लहरा लिया है। पटेल समुदाय इस सीट पर हार-जीत तय करती रही है। डॉक्टर सुनील पटेल को  91 हजार 504 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंदी अपना दल (कमेरवादी) के प्रत्याशी अभय पटेल को मात दी है। अभय पटेल को 59 हजार 201 वोट मिला है, जबकि तीसरे स्थान पर बसपा के अरुण सिंह पटेल को 21 हजार 282 मत मिले है।  जबकि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को 12 हजार 973 यानी 6.66% मिले है, जबकि आम आदमी पार्टी की पल्लवी पटेल को 1745 यानी 0.86% वोट मिला है। 

सुरेंद्र सिंह का कटा था टिकट

भारतीय जनता पार्टी के विधायक  सुरेंद्र नारायण सिंह का टिकट काटकर पार्टी ने गठबंधन की सीट अपना दल (सोनेलाल) डॉक्टर सुनील पटेल को टिकट दिया है। सुनील पटेल ने 32 हजार 303 वोटों से अपना दल (कमेरवादी) के प्रत्याशी अभय पटेल को हराया है। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह को जनता ने 51.28 % मत दिया था। जबकि सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह पटेल को 26.66% वोट पड़े थे। वहीं बसपा के प्रमोद कुमार सिंह को 13.06 फीसदी वोट मिले थे।