उत्तरी सीट पर रविंद्र जायसवाल की हैट्रिक, मोदी मैजिक के पहले से कायम है बादशाहत...

Ravindra Jaiswal s hat trick in the northern seat the rule is already in place before the Modi magicउत्तरी सीट पर रविंद्र जायसवाल की हैट्रिक, मोदी मैजिक के पहले से कायम है बादशाहत...

उत्तरी सीट पर रविंद्र जायसवाल की हैट्रिक, मोदी मैजिक के पहले से कायम है बादशाहत...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जनपद के शहर उत्तरी विधानसभा सीट से रविन्द्र जायसवाल ने अपना परचम लहराकर हैट्रिक लगा दिया है। उत्तरी विधानसभा सीट पर व्यापारियों की अच्छी खासी पकड़ है और रविन्द्र जायसवाल बड़े व्यापारी नेता के रुप में उभरे है। रविन्द्र जायसवाल को 134471 लोगों ने मत दिया जबकि वही दूसरे स्थान और अशफाक अहमद 93695 मत मिले है। जबकि तीसरे स्थान पर बसपा के श्याम प्रकाश 10457 वोट मिले है। 

रविंद्र जायसवाल को जनता ने दिया प्यार

शहर उत्तरी में रविन्द्र जायसवाल की बादशाहत मोदी मैजिक के पहले से   ही कायम है। वर्ष 2012 फिर 2017 और अब 2022 में भी रविन्द्र को जनता ने पसंद किया है। इस बार रविन्द्र जायसवाल ने अपने निकट प्रतिद्वंदी सपा के असफाक अहमद 'डब्ल्यू' को 40 हजार 776 वोटों से परास्त किया है। उत्तरी की 54.61 फीसदी जनता ने रविन्द्र जायसवाल को वोट दिया है जबकि 38.05% फीसदी सपा प्रत्यशियों अशफाक अहमद और तीसरे नंबर 4.25 फीसदी वोट के साथ बसपा के श्याम प्रकाश रहे।

वहीं, इस सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में रविन्द्र जायसवाल को 116,017 यानी कुल 50.95% वोट मिले थे, जबकि उस वक्त कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अब्दुल समद अंसारी 70,515 यानी 30.97% मत मिले थे, वही बसपा के सुजीत कुमार मौर्या को 32,574 यानी 14.31% वोट मिले थे।