जेपी नड्डा ने BJP आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले विपक्ष का जबाब देंते समय भी न भूलें शिष्टाचार...

जेपी नड्डा ने BJP आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले विपक्ष का जबाब देंते समय भी न भूलें शिष्टाचार...

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एक अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता है, जो पार्टी की रीति नीतियो को आगे बढ़ाते हुए माँ भारती की सेवा में निरंतर कार्य करता है। उक्त बातें अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदौली के पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में भाजपा काशी क्षेत्र के आईटी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि आज स्तरविहीन हो चुकें विपक्ष ने अनेकों भ्रंतियो को फैलाकर जनता को बर्गलाने की कोशिश की है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच सही जानकारी पहुंचाकर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग में शब्दों के चयन में सावधानी और शिष्टाचार के समावेश की बात कही। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में आज देश को एक सशक्त नेता मिला है। जिनके कार्यपद्धति का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ उनके लाभार्थियों तक पहुंच कर उनकी प्रतिक्रियाओं से लोगों को रूबरू कराने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आज सोशल मीडिया तकनीकी और संचार का सबसे तीव्र माध्यम है। जिसके उपयोग में और विविधता लाने की आवश्यकता है। 


 भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कहा कि आईटी विभाग भाजपा का अभिन्न अंग है। आज भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के तकनीकी कार्यों का अनुसरण अन्य राजनैतिक दल भी कर रहे है। कार्यक्रम को प्रदेश संगठन मंत्रीसुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, काशी क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव जी ने किया। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व भाजपा का महामनीषी द्वय पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक शशिकुमार ने किया। मुख्य रूप से विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, देवेश पांडेय सहित सभी ज़िलों के संयोजक उपस्थित थे।