रक्षाबंधन पर बन रहा 50 साल बाद शुभ योग, इस बार नहीं लग रहा भद्रा काल, जाने कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का उचित समय...

रक्षाबंधन पर बन रहा 50 साल बाद शुभ योग, इस बार नहीं लग रहा भद्रा काल, जाने कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का उचित समय...

वाराणसी, भदैनी मिरर। सावन मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन का दिन बेहद शुभ है। इस बार 50 साल बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस रक्षाबंधन पर भद्रा काल नहीं लग रहा है। इसलिए पूरे दिन राखी बांधा जाएगा।

इसमें 14 घंटे 13 मिनट की सबसे शुभ अवधि रहेगी। सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 08 12 बजकर 03 मिनट तक किसी भी वक्त राखी बांधी जा सकेगी। भद्रा काल 23 अगस्त को सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक ही रहेगा।

 करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। माना जाता है इस दिन अपनी बहन के द्वारा एक गुलाबी कपड़े में अक्षत, सुपारी और चांदी का सिक्का बांधकर पैसे वाले स्थान पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। माना जाता है कि इस दिन गणपति बप्पा को राखी बांधने से भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता है।

शुभ मुहूर्त 

सुबह 07.42 बजे से 09.17 बजे  तक (चर)
सुबह 09.18 बजे से 10.52 बजे तक (लाभ)
सुबह 10.53 बजे से दोप. 12.27 बजे तक (अमृत)
दोपहर 02.02 बजे से 03.37 बजे तक (शुभ)
शाम 06.47 बजे से रात्रि 08.12 बजे तक (शुभ)