BJP सरकार में महिलाएं पर बढ़े है अत्याचार, PM के संसदीय क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में हुआ दुष्कर्म: जूही सिंह 

Atrocities on women have increased in BJP government rape happened in private school in PM s parliamentary constituency Juhi Singh. BJP सरकार में महिलाएं पर बढ़े है अत्याचार, PM के संसदीय क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में हुआ दुष्कर्म: जूही सिंह 

BJP सरकार में महिलाएं पर बढ़े है अत्याचार, PM के संसदीय क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में हुआ दुष्कर्म: जूही सिंह 

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। उत्तम प्रदेश के रुप में प्रचारित किये जा रहे यूपी में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। भाजपा की बड़ी नेत्री और पूर्व राज्यपाल ने अपने सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि रात को 8 बजे के बाद महिलाएं थाने न जाये। उक्त बातें समाजवादी पार्टी (SP) के महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने वाराणसी में आयोजित परिवर्तन साइकिल यात्रा में शामिल होने के दौरान एक पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की मददगार बनकर महिलाएं भाजपा को करारा जवाब देंगी। 

BJP से सभी वर्ग परेशान

जूही ने कहा कि बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। मौजूदा समय में यूपी में बुनकर, किसान, छात्र, नौजवान व व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और बुनकर आत्महत्या को विवश हैं। योगी सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा ने अपनी कोई योजना नहीं चलाई, सपा के कामों को ही अपना बता रही है।