काशी आ रही अनामिका जैन अम्बर, एक मंच पर जुटेंगे पांच देशों के दिग्गज कवि...

काशी में एक मंच पर भारत के ख्यात कवियों के साथ पांच देशों नेपाल, सऊदी अरब, मस्कट, जर्मनी के कवि जुटेंगे। कार्यक्रम का संचालन ख्यात कवियत्री अनामिका जैन अंबर करेंगी।

काशी आ रही अनामिका जैन अम्बर, एक मंच पर जुटेंगे पांच देशों के दिग्गज कवि...

वाराणसी,भदैनी मिरर। गणतंत्र दिवस की संध्या पर यूथ क्लब ऑफ़ सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया है। यह आयोजन अस्सी घाट पर शाम चार बजे से होगा, जिसमे पांच देशों के कवि एक साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अलोक त्रिपाठी और राजीव कपूर ने संयुक्त रूप से सिगरा स्थित अपने दफ्तर में दी। 


आलोक त्रिपाठी व राजीव कपूर ने बताया कि साकिब फारुनी नेपाल, आलम अफरोज सऊदी अरब, तुफैल अहमद मस्कट, योजना जैन जर्मनी से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में तबरेज हासमी (बिहार), शंकर कैमुरी (बिहार), रूपाश्री शर्मा (झारखंड), संजीव मुकेश (दिल्ली), बिजय लक्ष्मी शुक्ला (मध्यप्रदेश), अखिलेश मिश्रा आईएएस (लखनऊ), सलीम शिवालवी सहित बड़े कलाकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन देश की ख्यात कवियत्री डॉ. अनामिका जैन अम्बर करेंगी व अध्यक्षता सांड बनारसी करेंगे। पत्रकारवार्ता में शरद पांडेय, अमित मिश्रा, अम्बरीश ठाकुर, दान बहादुर सिंह, विक्रम सिंह, दमदार बनरसी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।