समीकरण: आखिर कौन भेद पायेगा समाजवादियों का गढ़ सेवापुरी!

After all, who will get the distinction, Sewapuri, the stronghold of socialists.

समीकरण: आखिर कौन भेद पायेगा समाजवादियों का गढ़ सेवापुरी!

वाराणसी,भदैनी मिरर। गंगापुर और औराई के कुछ क्षेत्र को मिलाकर बने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र 2012 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। भारतीय राजनीति में अपनी खास कार्यशैली के लिए विख्यात लोकबंधु राजनारायण का ये क्षेत्र है। इस इलाके में आजादी के बाद से यहां कांग्रेस व समाजवादियों का ही वर्चस्व रहा। केवल दो मौके आए जब जनसंघ या भाजपा को जीत मिली। फिलहाल वहां भाजपा गठबंध वाले अपना दल से नील रतन पटेल नीलू विधायक हैं।

भारतीय लोकतंत्र के 60 साल के चुनावी सफर पर नजर डालें तो इस क्षेत्र में लोकबंधु राजनारायण ने समाजवाद की नींव रखी। तब ये गंगापुर विधासभा क्षेत्र के नाम से जानी जाती रही। इसमें पड़ोसी जिला भदोही के औराई विधानसभा क्षेत्र का आंशिक हिस्सा भी था। लेकिन 2012 में हुए परिसीमन के बाद गंगापुर और आंशिक औराई को मिला कर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रूप में नया नामकरण हुआ। नई विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में समाजवादी विचारधारा की जीत की परंपरा जीवित रही और सपा ने जीत हासिल की। सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल के नील रतन पटेल ‘नीलू’ को हराया था। सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 56849 वोट मिले, वहीं अपना दल के नील रतन पटेल ‘नीलू’ को 36942 मत। खास बात यह कि इन छह दशक में महज दो मौके ऐसे आए जब भगवा ब्रिगेड को परचम लहराने का मौका मिला। अन्य 16 चुनावों में समाजवादी, कांग्रेस और वामपंथ की ही जीत हुई। अपना दल से गठबंधन के बाद पहली बार यह सीट साझा तौर पर भाजपा के साथ जुड़ी है।

यह दिग्गज है मैदान में

  1. नील रतन सिंह-भारतीय जनता पार्टी
  2. सुरेंद्र सिंह पटेल- समाजवादी पार्टी 
  3. अंजू-इंडियन नेशनल कांग्रेस
  4. अरविंद कुमार त्रिपाठी-बहुजन समाज पार्टी
  5. कैलाश- आम आदमी पार्टी
  6. गुरु प्रसाद सिंह-लोकबंधु पार्टी
  7. जयप्रकाश- इंसाफवादी पार्टी
  8. सुरेंद्र-जन अधिकार पार्टी
  9. संतोष- मौलिक अधिकार पार्टी
  10. मनोज कुमार चौबे- निर्दलीय

सेवापुरी में कुल इतने मतदाता

  • पुरुष मतदाता 184531
  • महिला मतदाता 155511
  • थर्ड जेंडर मतदाता 15 
  • कुल वोटरों की संख्या 340057

    पार्टी                      प्रत्याशी               कुल वोट           वोट प्रतिशत

  • अद (सोनेलाल)   नील रतन पटेल नीलू    103,423           50.08%     
  •  सपा                    सुरेंद्र सिंह पटेल           54,241             26.27%
  • बसपा                    महेंद्र कुमार पांडेय      35,657             17.27%