UP_Election : रोहनियां जनसभा स्थल का पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने किया निरीक्षण, कहा 10 अक्टूबर को देवी रुप में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार 

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस वाराणसी से ही शुरुआत करने जा रही है। 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 8 जनपदों से कांग्रेस नेताओं संग समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

UP_Election : रोहनियां जनसभा स्थल का पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने किया निरीक्षण, कहा 10 अक्टूबर को देवी रुप में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार 

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( Uttar Pradesh assembly election) के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र (Prime Minister Narendra Modi's Parliamentary Constituency) हॉट सीट बनने जा रहा है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ( Congress General Secretary and UP in-charge Priyanka Gandhi Vadra) 10 अक्टूबर को रोहनियां मैदान से यूपी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। साथ ही इस जनसभा को 'संकल्प रैली' का नाम दिया गया है। प्रियंका गांधी के इस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर है, रोहनियां के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान को सजाने की तैयारियां जोरों पर है।

शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने पूर्व सांसद राजेश मिश्रा पहुंचे। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक रहे। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। प्रदेश और केंद्र में मनमानी सरकारों के खिलाफ अब जनता का आक्रोश है, प्रियंका गांधी यूपी की जनता के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश की जनता की आवाज उठा रही है। 

पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवरात्रि का महीना चल रहा जिसमे साक्षात् देवी प्रियंका गांधी हमलोग के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने अभी लखीमपुर और सीतापुर में असुरों का वध किया है। वही राजेश मिश्रा ने प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए पुरे पूर्वांचल के लोगों से सहभागिता की अपील की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी असुर शक्तियों को हारने के लिए प्रियंका गांधी का साथ देने की बात कही।