महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष- अखिलेश राज में महिलाओं को मिलती थी इज्जत, BJP आते ही हर आदमी है परेशान...

State President of SP s Mahila Sabha said in the Women s Workers Conference Women used to get respect in Akhilesh Rajमहिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष- अखिलेश राज में महिलाओं को मिलती थी इज्जत, BJP आते ही हर आदमी है परेशान...

महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष- अखिलेश राज में महिलाओं को मिलती थी इज्जत, BJP आते ही हर आदमी है परेशान...

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी विंग को मैदान में उतार दिया है। समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने ककरमत्ता स्थित एक राकेश चौधरी बाड़ा में महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में  समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस सम्मेलन में लीलावती कुशवाहा ने कहा की  भाजपा जबसे सत्ता में आई है आम जनता महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह परेशान हैं। सरकार का 'बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ' नारा खोखला साबित हुआ है।

अखिलेश सरकार में महिलाओं को इज्जत मिलता है

पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि महिलाओं याद रखना भाजपा सरकार कभी भी आप की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूँजीपतियों के हितैषी है। श्रीमती कुशवाहा ने  महिलाओं को याद दिलाया कि जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब बेटियों को कन्या विद्याधन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन, पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई गई थी। जिससे महिलाओं को इज्जत सम्मान मिलता था। आज लोग महंगाई से तंग आकर आत्महत्या कर रहे है। इस जालिम सरकार को उखाड़ फेंकना है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था। आज किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं । किसानो का खेत खलिहान बिक्री से बच गया। श्रीमती कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान धान को लेकर इधर उधर भटक रहा है न तो राइस मिल ख़रीद रहीं हैं न तो धान क्रय केंद्र खरीद रही है किसानों को धान औने पौने दाम में बीचौलियो के हाथों बेचना पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पूजा यादव व संचालन महानगर महासचिव ईवौन रेनू ने किया।