भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में जिला जज की कोर्ट से संजय सिंह को मिली जमानत...

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में जिला जज अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने सिंगर समर सिंह के करीबी संजय सिंह को जमानत दे दी है.

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में जिला जज की कोर्ट से संजय सिंह को मिली जमानत...

वाराणसी, भदैनी मिरर। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के प्रकरण में जिला जेल में निरुद्ध सिंगर समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह के करीबी संजय सिंह को जिला जज डा. अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है. यह जानकारी प्रभारी डीजीसी मुनीब सिंह चौहान ने दी. संजय सिंह की ओर से कोर्ट में अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बहस की.

बता दें, फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री का शव बीते 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटकती हुई मिली थी. जिसके बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उसके करीबी  संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.

इस प्रकरण में सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से छह अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था. जिसका जमानत जिला जज ने खारिज कर दिया. वहीं संजय सिंह को पुलिस ने 12 अप्रैल को सारनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. अब कोर्ट ने जमानत दे दी है.