31 अक्टूबर से दूरदर्शन वाराणसी केंद्र से रिले प्रसारण हो जाएगा बंद, जाने क्या है इसकी वजह...

31 अक्टूबर से दूरदर्शन वाराणसी केंद्र से रिले प्रसारण हो जाएगा बंद, जाने क्या है इसकी वजह...

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी दूरदर्शन केंद्र से रिले प्रसारण को अब बिना डिश छतरी के नहीं देखा जा सकेगा। इसे 31 अक्तूबर से बन्द कर दूरदर्शन के चैनल डीटीएच प्लेटफार्म पर चलाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय दूरदर्शन महानिदेशालय ने  लिया है। हालांकि वाराणसी से बनने बनने वाले कार्यक्रम का प्रसारण  जारी रहेगा। 

इस सम्बंध में वाराणसी दूरदर्शन के केंद्र अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में यहां सप्ताह में दो घंटे के कार्यक्रम का प्रोडक्शन होता है। उसे डीडी यूपी पर प्रसारित किया जाता है।  प्राइवेट चैनलों की होड़ के चलते दूरदर्शन की चमक फीकी पड़ने के साथ अब प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) ने भी इसे घाटे का सौदा मान लिया है। प्रसार भारती प्रबंधन की पिछले माह हुई बैठक में तीन चरणों में देश के 412 रिले केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया। इनमें उत्तर प्रदेश के 27 रिले केंद्र भी शामिल हैं, जिनमें सेंट्रल यूपी का वाराणसी केंद्र भी शामिल है। 


दूरदर्शन वाराणसी के केंद्राध्यक्ष बेचन राम पटेल ने बताया कि यहां सरकार ने 2 से 3 साल तक सर्वे कराने के बाद यह देखा कि इनकी लिसनिंग काफ़ी कम है, और इनपर लगने वाली लागत ज्यादा इसलिए इसे घाटे का सौदा मानकर इन रिले केंद्रों को बन्द करने का निर्णय लिया गया है। जो कि 31  अक्टूबर से बन्द हो जाएगी। यहां पहले ये ट्रांसमीटर 60 से 100 के रेंज में चला करते थे, इनका नाम डीडी न्यूज औऱ डीडी नेशनल था। बाद में इन्हें समिलित रूप से डीडी यूपी के नाम से प्रसारित किया जाने लगा।