#Photos: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देखी गंगा आरती: पुत्री संग लिया यह संकल्प, देव दीपावली जैसा रहा दिव्य नज़ारा...

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का नजारा देव दीपावली जैसा रहा. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पुत्री संग गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुई.

#Photos: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देखी गंगा आरती: पुत्री संग लिया यह संकल्प, देव दीपावली जैसा रहा दिव्य नज़ारा...

वाराणसी, भदैनी मिरर। अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए थे. महामहिम द्रोपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. दशाश्वमेध घाट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब एक घण्टे तक मौजूद रहीं.

माँ गंगा की आरती से पूर्व महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथ जोड़ कर गंगा सेवा निधि द्वारा चलाए जा रहे एक संकल्प गंगा किनारे के माध्यम से माँ गंगा के तट पर गंगा स्वच्छता व जल संरक्षण के लिए संकल्प लिया. गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा की दैनिक आरती में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पुत्री इतिश्री मुर्मू का आचार्य श्रीधर पांडेय व गंगा सेवा निधि प्रधान अर्चक रणधीर पांडेय ने माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर गंगा सेवा निधि द्वारा 9 अर्चक व 21 देव कन्याओं द्वारा भव्य व दिव्य माँ गंगा की आरती की गई इस दौरान देव दीपावली जैसा दिव्य नज़ारा प्रतीत हो रहा था.

दशाश्वमेध घाट आगमग पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,ट्रष्ट सचिव हनुमान यादव द्वारा फूल देकर स्वागत किया गया. इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव सुरजीत सिंह,ट्रस्ट सचिव हनुमान यादव,उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,सदस्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.