कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा, अजय राय का निशाना- हमारे जनसंपर्क को प्रभावित करने की चाल...

Police guarded Congress leaders Ajay Rai s target a ploy to influence our public relationsकांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा, अजय राय का निशाना- हमारे जनसंपर्क को प्रभावित करने की चाल...

कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा, अजय राय का निशाना- हमारे जनसंपर्क को प्रभावित करने की चाल...

वाराणसी,भदैनी मिरर। बिहार में RRB-NTPC के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर आन्दोलरत छात्रों द्वारा बुलाये गए बिहार बन्द के समर्थन में कांग्रेस समेत कई राजनैतिक दल के नेता सड़क पर है।  उसके एहतियातन बनारस में भी कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस ने पहरा बैठा दिया है। पुलिस के पहरे से आक्रोशित पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी और 5 बार के विधायक रहे अजय राय ने निशाना साधा है। आरोप लगाया है की पुलिस सरकार के इशारे पर हमारे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।

छोटे-बड़े सभी नेताओं पर पहरा

कमिश्नरेट पुलिस ने कांग्रेस से जुड़े बड़े नेताओं के घर सुबह ही पहरा लगा दिया। उनके आने-जाने और कार्यक्रमों पर नजर रखी जाने लगी। लोकल इंटेलीजेंस ब्यूरो (LIU) भी सतर्क दृष्टि रखने लगी। थानेदार खुद नेताओं के घर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई। रोहनिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल पुलिस की निगरानी में अपने घर पर बैठे। तो वही, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे पर पुलिस ने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में पहरा लगा दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस का पहरा है। मैं खुद पुलिस के पहरे में अपने कार्यालय आया हूं, क्योंकि आज हमारी पार्टी के नेता विजेंदर सिंह और सुप्रिया श्रीनाते वाराणसी आ रही हैं। हमारे जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों के घर पर भी पुलिस बैठी हुई है और उन्हें कहीं आने-जाने नहीं दे रही है।

आने-जाने से किसी को नहीं रोका गया

दोपहर बाद पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी नेता को आने-जाने से नहीं रोका गया है, बल्कि एहतियातन पुलिस लगाई गई है।
अजय राय ने कहा कि पिंडरा क्षेत्र में हमें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। वह सोच रहे हैं कि हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे तो जनसंपर्क नहीं कर पाएंगे। लेकिन, उन्हें यह नहीं पता है कि पिंडरा क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देने का मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी को हर हाल में हार ही नसीब होगी।