पर्यावरण को वर्षों तक प्रभावित करता है प्लास्टिक कचरा, सही निस्तारण जरुरी...

Plastic waste affects the environment for years proper disposal is necessaryपर्यावरण को वर्षों तक प्रभावित करता है प्लास्टिक कचरा, सही निस्तारण जरुरी...

पर्यावरण को वर्षों तक प्रभावित करता है प्लास्टिक कचरा, सही निस्तारण जरुरी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर निगम, जी आई जेड इण्डिया, करो सम्भव व लक्ष्य संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आंनद पार्क, दुर्गाकुण्ड में प्लास्टिक कचरा एवम इलेक्ट्रॉनिक कचरे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क में घूमने आये हुए लोंगों को प्लास्टिक कचरा एवम इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही करो संभव संस्था से अंकिता सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमे अपने घरों के इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग कर के ही देना चाहिए, ताकि उसका सही तरीके से निस्तारण किया जा सके।

वहीं लक्ष्य संस्था के मनीष गुप्ता ने प्लास्टिक कचरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक का कचरा कभी सड़ता या गलता नही है इस प्लास्टिक के कचरे को यदि हम सही तरीके से निस्तारण नही करते है तो यह कई वर्ष तक जमीन में पड़ा रहता है। जिसके कारण यह पानी के लेवल पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और हमें पीने योग्य स्वच्छ पानी नही मिल पाता।  


 
लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि अपने घरों के कूड़े कचरे को उसकी प्रकृति के अनुसार उसको अलग कर के रखें। जिससे कि उस कचरे का पुनर्चक्रीकरण कर के उसे उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम में करो सम्भव संस्था से अंकिता सिंह, अनुज अग्रवाल, अभिषेक वर्मा तथा लक्ष्य संस्था से अंगद कुमार द्विवेदी( परियोजना अधिकारी), मनीष गुप्ता ( परियोजना कार्यकारिणी), अजीत पटेल (लक्ष्य वालेंटियर्स), विशाल (लक्ष्य वालेंटियर्स) आदि का सराहनीय योगदान रहा।