BLW कैंपस में मार्शल आर्ट ट्रेनर ने अपने स्टूडेंट से किया रेप, पुलिस जांच में जुटी

मंडुआडीह थाना अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) कैंपस में एक मार्शल आर्ट ट्रेनर पर उसकी स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

BLW कैंपस में मार्शल आर्ट ट्रेनर ने अपने स्टूडेंट से किया रेप, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी,भदैनी मिरर। मंडुआडीह थाना अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) कैंपस में एक मार्शल आर्ट ट्रेनर पर उसकी स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया है की वह मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है और वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी फ्रेंड्स के साथ रहती है। सेल्फ डिफेंस के उद्देश्य से उसने 1 महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। सोमवार की शाम 6:30 बजे BLW कैंपस स्थित सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और अन्य 2 छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। उसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों अन्य छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और उससे कहा कि तुम्हें मै घर छोड़ दूंगा। 

इसके बाद 7:30 बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया की रेप के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर वह अपने अधिवक्ता से संपर्क कर मंडुवाडीह पहुंची।

इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की विनोद की भाभी पूजा की एक साल 3 माह पहले रास्ते के विवाद में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। विनोद अपनी भाभी की हत्या का अहम गवाह है। उस मुकदमे में विनोद की गवाही भी अदालत में चल रही थी।