रास्ते के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर विवाहिता की हत्या, आधा दर्जन घायल...

रास्ते के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर विवाहिता की हत्या, आधा दर्जन घायल...

वाराणसी/भदैनी मिरर। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कन्दवा क्षेत्र के प्रजापति बस्ती में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद के चलते  जमकर लाठी डंडे व ईट चलें और मारपीट हुई। जिसमे  प्रियंका प्रजापति (35 वर्ष) एक महिला की मौत हो गयी व आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी मय फोर्स पहुँचे साथ ही काशी जोन के डी सी पी अमित कुमार भी मौके पर पहुँच गए।

बताया जा रहा कि दिनेश प्रजापति के परिवार का रास्ते के विवाद को लेकर उनके पड़ोसी से पिछले 10 दिनों से विवाद चल रहा था। दिनेश ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह 7:30 पर पड़ोसी दीपक प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति व रवि प्रजापति समेत लगभग 6 अज्ञात लोग आएं और उनके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकले हमले में मनोज प्रजापति, कल्लू प्रजापति, चिंटू प्रजापति, दिनेश प्रजापति ,माया प्रजापति घायल हो गए और दिनेश की पत्नी प्रियंका प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गयी मौके पर उपस्थित परिजन प्रियंका को लेकर ट्रामा सेंटर गये जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

वहीं डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस मे रिश्तेदार हैं। इनका कई दिनों से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।