विशेष लोक अदालत में 28 मामलों का आर्बीट्रेशन के आधार पर हुआ  निस्तारण...

जनपद न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेश के दिशा- निर्देशन में रविवार को आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत हुआ। जिसमे कुल 28 मामलो का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

विशेष लोक अदालत में 28 मामलों का आर्बीट्रेशन के आधार पर हुआ  निस्तारण...

वाराणसी, भदैनी मिरर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेश के दिशा- निर्देशन में रविवार को आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत हुआ। जिसमे कुल 28 मामलो का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

जानकारी देते हुए विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि रामसुनील सिंह पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट द्वारा 8, संजीव कुमार सिन्हा अपर जिला जज कोर्ट संख्या 1 द्वारा 6, रोहित रघुवंशी अपर जिला जज कोर्ट संख्या 2 द्वारा 1, अशोक कुमार यादव विशेष न्यायाधीश (ग्र0नि0 अधि0) कोर्ट संख्या-4 द्वारा 2, सपना शुक्ला अपर जिला जज कोर्ट संख्या-3 द्वारा 2, शिखा श्रीवास्तव अपर जिला जज कोर्ट संख्या-16 द्वारा 3, पुष्कर उपाध्याय विशेष न्यायाधीश (ग्र0नि0अधि०) कोर्ट संख्या-3 द्वारा 1, सियाराम चौरसिया अपर जिला जज कोर्ट संख्या-6 द्वारा 1, पशुपति नाथ मिश्रा अपर जिला जज कक्ष सं0-14 द्वारा 3 तथा मनोज कुमार तिवारी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-5 द्वारा 1 वाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।