भदवर में हाइवे किनारे मिला युवक का शव

रोहनिया थाना अन्तर्गत भदवर में हाइवे किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

भदवर में हाइवे किनारे मिला युवक का शव

वाराणसी,भदैनी मिरर। रोहनिया थाना अन्तर्गत भदवर में हाइवे किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के हाथ पर बने गोदना से उसकी पहचान टडिया निवासी जयहिंद उर्फ अनिल चौहान (32) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक ने लोअर पहना हुआ था । ऊपर कोई कपड़ा नही पहना था। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में घटनास्थल पर जहर की पुड़िया भी बरामद की गई है। मृतक की पीठ पर चोट के निशान थे व घटनास्थल से कुछ दूर उसकी शर्ट भी पाई गई।  युवक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। 

मृतक की पत्नी नीतू ने बताया कि पैसे लेने की बात कह कर शुक्रवार सुबह 9 बजे घर से निकले थे और शनिवार सुबह लाश मिली। मृतक शाहबाबाद स्थित एक निजी कपड़े की होलसेल दुकान में काम करता था और इधर तीन-चार महीनों से काम छुट गया था। मृतक को दो लड़की और एक लड़का है।