डैमेज कंट्रोल: महानगर कांग्रेस कमेटी के अंदरुनी राजनीति में पहले इस्तीफा फिर आया खंडन...

पार्टी का अंदरुनी कलह समय-समय पर उजागर होता रहा है। पहले इस्तीफा फिर उसका खंडन, प्रेस विज्ञप्ति में ही लिखा है की गुटबाजी कर छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जिससे साफ है कि पार्टी में गुटबाजी अभी भी चरम पर है।

डैमेज कंट्रोल: महानगर कांग्रेस कमेटी के अंदरुनी राजनीति में पहले इस्तीफा फिर आया खंडन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कांग्रेस महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष, सचिव समेत 14 पदधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सोमवार को दिए गए इस्तीफे के बाद मचे घमासान पर मंगलवार सुबह डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की गई। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस्तीफे का खंडन किया गया।


महानगर सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि हमलोगों ने कोई इस्तीफा नही दिया है न ही इस्तीफा पेपर पर साइन किया है। कुछ लोग द्वारा हमलोगों का नाम इस्तीफा पत्र में जोड़ा गया है जो गलत है, हम लोग से बिना पूछे इस्तीफा में नाम डाला गया है जो कि गलत है। हम लोग कांग्रेस पार्टी के सिपाही है व पार्टी में हमारी आस्था है, कुछ लोग गुट बनाकर पार्टी की छवि घूमिल करना चाहते है व महानगर अध्यक्ष पर गलत आरोप लगा रहे है।हम लोगों का नाम गलत तरीके से लिखा गया है हम लोगों ने कोई इस्तीफा नही दिया है यह सँघर्ष का समय है हम लोग एकजुट होकर पार्टी के साथ प्रियंका गाँधी, अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में खड़े है व लगातार महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सकारात्मक कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़े-

सियासत: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष से नाराज पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा मचा घमासान, आखिर कैसे लड़ेंगे विस चुनाव!