हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव! भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही ये बड़ी बात 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और वह सपा या आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव! भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही ये बड़ी बात 

Haryana Assembly elections :हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और वह सपा या आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने की पूरी क्षमता रखती है और आगामी चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा।

वहीं दूसरी तरफ, सपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत सीटें चाहती है। सपा का कहना है कि अगर उन्हें हरियाणा में हिस्सेदारी नहीं मिलती, तो यूपी में कांग्रेस को सीटें देने के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जा सकता है। यूपी में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन का हवाला देते हुए, सपा ने हरियाणा में पांच सीटों की मांग की है।