घुटने भर पानी के बीच काशी में घूमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले नहीं चाहिए गुजरात मॉडल, बीजेपी के बचे है गिने-चुने दिन...

घुटने भर पानी के बीच काशी में घूमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले नहीं चाहिए गुजरात मॉडल, बीजेपी के बचे है गिने-चुने दिन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। मानसून की बारिश से ताल-तलैया बने बनारस की सड़कों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नेताओं संग निरीक्षण किया। घुटने भर पानी के बीच गिरते-पड़ते प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर शब्दबाण बचाएं। उन्होंने कहा कि पीएम काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया था, आलम यह है कि काशी बदहाल है। पीएम यहा जापान के प्रधानमंत्री संग झूला-झूले वहां के विकास का हाल यदि यह है तो अन्य क्षेत्रों का क्या होगा? स्मार्ट सिटी केवल फोटो तक सिमट गया है, यदि यही पीएम का गुजरात मॉडल है तो हमें नहीं चाहिए।


बीजेपी के बचे है कुछ ही दिन

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा की इस सरकार ने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। छोटे उद्योग पूरी तरह नष्ट हो गए है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। सरसो के तेल में भारी इजाफा हुआ है। इस सरकार में मंडियों की व्यवस्था चौपट होने से किसान बदहाल है। उसको फसल का लाभकारी मूल्य मिल नहीं रहा है और न किसान की आय दुगनी हुई। आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भी अपना वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों से रोजगार देने के नाम पर छल हुआ। इस सरकार का मूल कार्य यह है की झूठा प्रचार, प्रसार मार्केंटिंग, मीडिया ब्रांडिंग इस सरकार की प्राथमिकता है। धरातल पर कार्य शून्य के बराबर है। भर्ती के विज्ञापन बहुत छपे परन्तु भर्ती कहीं नहीं हुई। समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से भाजपा सरकार जनता की निगाहों में अपनी साख खो चुकी है। अच्छे दिन की जनता की उम्मीदें टूट गई हैं। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अब बस गिने चुने दिन ही रह गए हैं, भाजपा की विदाई तय है। व्यापारीयो के हित की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी।


बीतते चले कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय लल्लू शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह पार्टी नेताओ कार्यकर्ताओ से मुलाकात के बाद पराड़कर भवन में यूपी कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ (पूर्वांचल खण्ड 1) के पदाधिकारियों व व्यापरियो संग बातचीत की। उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सीताराम केशरी, सरिता पटेल, चंचल शर्मा सही आदि  लोग उपस्थिति रहे।