वाराणसी के 3 मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र बदले, SDM सदर बनी अंशिका दीक्षित..

जिलाधिकारी ने शासकीय कार्य हित में तीन मजिस्ट्रेटों की नवीन तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने अंशिका दीक्षित अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर दी तैनाती।

वाराणसी के 3 मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र बदले, SDM सदर बनी अंशिका दीक्षित..

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शासकीय कार्य हित में तीन मजिस्ट्रेटों की नवीन तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने अंशिका दीक्षित अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर के पद पर, पुष्पेंद्र पटेल अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट पिंडरा तथा राजीव राय को वर्तमान तैनाती उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट पिण्डरा से अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के पद पर तैनाती आदेश जारी किया है।