तेजी से घट रही गंगा, खतरे के निशान से नीचे पहुंचा जलस्तर

तेजी से घट रही गंगा, खतरे के निशान से नीचे पहुंचा जलस्तर

वाराणसी, भदैनी मिरर। गंगा के जल स्तर में तेजी से घटाव हो रहा है। गंगा अब खतरे के निशान से नीचे आ गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, रविवार 15 अगस्त की सुबह 07 बजे तक 70.90 मीटर जल स्तर दर्ज किया गया। 04 सेमी. प्रतिघन्टे की रफ़्तार से गंगा घट रही है। घटाव का असर सहायक नदियों वरुणा, गोमती, नाद आदि के जल प्रवाह में दिखाई दे रहा है। पानी बस्तियों को छोड़ पीछे हट रहा है। घरों से भी पानी निकलने का क्रम शुरू हो गया है। गंगा में पानी कम होने के बावजूद अभी भी तटवर्ती इलाकों और उन स्थानों पर दुश्वारियां बनी हुई है जहां गंगा का पानी पहुँच चुका है। शहर के नगवां इलाके और लंका सामनेघाट मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं।

बाढ़ में कमी आने की वजह से अब पीछे छोड़े गए मलबे और कीचड़ से बीमारियों के सिर उठाने के खतरे भी बढ़ने जा रहे हैं। बाढ़ और बारिश का पानी लोगों के लिए सेहत के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मौसम के बदलाव से डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर के मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। बाढ़ राहत शिविरों में बने अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र पर भी बुखार, जोड़ों में दर्द, खुजली की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। रुक रुककर हो रही बारिश से भी लोग भीग रहे हैं।