ईओ ने कर्मचारियों संग किया समीक्षा बैठक,कम टैक्स वसूली होने पर तीन कर्मचारी का रोका वेतन...

अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम द्वारा पंचायत के कर्मचारियों संग समीक्षा बैठक किया गया।

ईओ ने कर्मचारियों संग किया समीक्षा बैठक,कम टैक्स वसूली होने पर तीन कर्मचारी का रोका वेतन...

चकिया, भदैनी मिरर। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम द्वारा पंचायत के कर्मचारियों संग समीक्षा बैठक किया गया। जिसमें कर्मचारियों द्वारा लापरवाही पाए जाने पर काफी नाराजगी व्यक्त की। वहीं कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि आदर्श नगर पंचायत में नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा गृहकर,जलकर,व पार्किंग शुल्क समेत विभिन्न टैक्स की वसूली की जाती है। जिसके लिए कई कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। जहां टैक्स के बदले लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। जिसको लेकर नगर पंचायत सभागार में अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम द्वारा शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें की निर्धारित किया गया लक्ष्य से कम वसूली होने पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिस क्रम में 3 कर्मचारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी लापरवाही ना करें,और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में गुलाब चंद्र, अनुपम यादव, मधुसूदन गुप्ता, बृज बिहारी, कमाल शाहिद तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय